बढ़ैयावीर में गूँजे माता के जयकारे, आचार्य प्रवीण तिवारी के संयोजन में देवी भागवत कथा शुरू

December 24, 2025

कुशभवनपुर:
मुंशी प्रेमचन्द्र पार्क, बढ़ैयावीर में आज से आचार्य प्रवीण तिवारी जी महाराज के संयोजन में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं नवचण्डी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया।
सुबह शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान का आगाज हुआ। मुख्य आयोजक आचार्य प्रवीण तिवारी ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन-कल्याण के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या से पधारे कथा व्यास आचार्य श्याम शास्त्री जी ने पहले दिन देवी भक्ति की महिमा बताई।
यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसका समापन 1 जनवरी को भंडारे के साथ होगा। आचार्य प्रवीण तिवारी एवं समस्त मोहल्लावासियों ने भक्तों से कथा का लाभ लेने की अपील की है
Back to Home